रविवार, 25 जून 2023

छोटी ...

तुम मेरी दुआ में नहीं
तुम सुख में नहीं
तुम दुःख में नहीं
तुम दिल भी नहीं
तुम धड़कन भी नहीं

तो बताओ मुझे तुम
 दिन रात मेरे
ख्यालों में क्यों ???

मै इन ख्यालों से दूर
तेरी शख्सियत से
बहुत दूर जाना चाहती हूँ
तेरी रूह से अलग
 अपने हिस्से की  जमीं
ढूँढना चाहती हूँ ....

तो फिर बताओ
तुम दिन रात मेरे
ख्यालों में क्यों ???

ये कमबख्त दिल
सोते जागते
तेरे नाम की
माला जपा करता है
पता नहीं क्यों
तेरी ही बातों से
मायूस होता है
फिर मासूम सा बन
तेरी ही याद में
हर रोज़ पलके
भिगोया करता है.....

अब. . बताओ मुझे 
तुम दिन रात मेरे
ख्यालों में क्यों ???


तेरे साथ बिताये
वो सुनहरे पल
अब कभी नहीं आयेंगे
पर न चाहते हुए भी
तेरी याद से सराबोर

    "मैं "

 तेरी ही याद में
अतीत के आँगन से
कुछ फूल चुन
अपनी छोटी सी
बगिया में सजाती हूँ ।।
और उन यादो से
न जाने कैसे
 तुम मेरी दुआ में
सुख में,  दुःख में
 दिल  में, आत्मा में
उतर जाती हो  ।।

ओ बहना मेरी 
तुम दिन रात मेरे
ख्यालों में रहती हो।
तुम बात बेबात मेरे
ख्यालों में रहती हो।।
                          ~ बोधमिता


छोटी


गुरुवार, 18 मई 2023

"माँ"


मै         सृजन           करती 

 

रचनात्मकता का स्वाद लेती 

 

  अधरों पर मधुरता रखती

 

   हँसती खिलती स्रष्टि से

 

   कांटे फूल अलग करती 

 

   लहू-लुहान   होती    हूँ

 

         फिर      भी

 

   मुस्कान मेरी रहती

 

  क्यूंकि मै हूँ सृजन कर्ता

 

    मै      हूँ     "माँ"

 

 

 

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

सृजन कर्ता


मै         सृजन           करती

रचनात्मकता का स्वाद लेती

  अधरों पर मधुरता रखती

   हँसती खिलती स्रष्टि से

   कांटे फूल अलग करती

   लहू-लुहान   होती    हूँ

         फिर      भी

   मुस्कान मेरी रहती

  क्यूंकि मै हूँ सृजन कर्ता

    मै      हूँ     "माँ"